- Hindi News
- \"बेस्ट क्लब को मिलेगा 25 हजार का इनाम\'
\"बेस्ट क्लब को मिलेगा 25 हजार का इनाम\'
कपूरथला|नेहरू युवाकेंद्र द्वारा जिले की 320 क्लबों में बेस्ट क्लब का चुनाव किया जाएगा। बेस्ट क्लब चुने जाने वाले क्लब को नेहरू युवा केंद्र द्वारा 25 हजार रुपए का चेक प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इस यह जानकारी देते हुए केंद्र के जिला यूथ कोआर्डिनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल ने दी। उन्होंने बताया कि चुुनाव डीसी दलजीत सिंह मांगट के नेतृत्व में 5 सदस्य कमेटी के गठन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सोसायटी एक्ट 1860 अधीन रजिस्टर्ड हो वह आवेदन कर सकती है। इसके लिए क्लब को अपना आवेदन पत्र क्लब द्वारा वर्ष 2013-14 के दौरान किए गए कामों के सबूतों सहित 20 सितंबर तक देना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परिवार कल्याण, वातावरण को स्वच्छ रखना, महिला शक्ति करण, खेलों संबंधी, सामाजिक बुराइयों को दूर करने, पौधारोपण करने, सफाई अभियान, राष्ट्रीय दिवस मनाने संबंधी कामों में अपनी भूमिका निभाने वाले क्लबों को प्राथमिकता दी जाएगी। क्लब का चुनाव मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले 10 हजार रुपए की राशि दी जाती थी।