कंप्यूटर टीचर 21 को शुरू करेंगे मरणव्रत
कपूरथला | कंप्यूटरटीचर्स यूनियन के अध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह भी पहुंचे। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि कंप्यूटर टीचरों के संयुक्त फ्रंट द्वारा 21 सितंबर को अजीतगढ़ (मोहाली) में रोष रैली की जाएगी। इसी दिन मरणव्रत शुरू किया जाएगा। यह मरणव्रत तब तक जारी रहेगा जब तक 7 हजार टीचरों को शिक्षा विभाग में तबदील नहीं किया जाता।