रूरल वेटरनरी ने सीएम का पुतला फूंका
कपूरथला|रूरल वेटरनरीफार्मासिस्ट दर्जा चार कर्मचारी यूनियन ने जिला परिषद कार्यालय के बाहर अपनी मांगो को लेकर मुजाहरा किया। इस दौरान वर्करों ने सीएम परकाश सिंह बादल का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष रछपाल सिंह और उपाध्यक्ष दविन्द्र सिंह ने कहा कि रूरल वेटरनरी फार्मासिस्ट पिछले आठ सालों से लगातार ठेके पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें बिना शर्त रेगुलर किया जाए। उन्होंने कहा कि यूनियन के दो नेता मोहाली में मरणव्रत पर बैठे थे, उनको पुलिस द्वारा जबरन उठाया गया। जोकि ठीक नहीं है। बाेले, वे लोग पिछले आठ साल से एक फिक्स सैलरी पर काम रहे है। इसलिए महंगाई के समय में इससे गुजारा नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनको बिना शर्त रेगुलर नहीं किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मतविन्द्र सिंह, सुखदीप सिंह, परमपाल सिंह मौजूद थे।