पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जख्मी कैदी बोला: हम पर रंजिशन किया गया था जानलेवा हमला

जख्मी कैदी बोला: हम पर रंजिशन किया गया था जानलेवा हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12सितंबरकी रात माॅडर्न जेल में एक कैदी दो हवालातियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने आठ कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात कुछ हवालातियों कैदियों ने नछतर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव पीरपुर करतारपुर जालंधर, अवतार सिंह पुत्र मनोहर सिंह हरमीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। तीनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां रविवार को नछतर सिंह ने कोतवाली पुलिस को बयान दिया कि गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र अमरीक सिंह निवासी डोलेवाल गोराया जालंधर, रमन कुमार उर्फ राणा पुत्र ओम प्रकाश निवासी भगदाणा महलपुर होशियारपुर, दलबीर सिंह पुत्र दविन्द्र सिंह निवासी राज नगर बस्ती बावा खेल जालंधर, गुरमीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव लुहारा जालंधर, कुलदीप सिंह उर्फ बेंजा पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला बकरखाना कपूरथला, जगदीप सिंह उर्फ पिंदी पुत्र पाल सिंह निवासी अजाणी नूरमहल जालंधर, दीपक कुमार पुत्र हरजिन्द्रजीत सिंह निवासी होशियारपुर विकास उर्फ नंनू पुत्र कल्याण सिंह निवासी जालंधर ने रंजिशन उनपर जानलेवा हमला किया था। उसके बयान पर थाना कोतवाली पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर लिया है।