पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे मिले युवक की जालंधर में मौत

सड़क किनारे मिले युवक की जालंधर में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|थाना कोतवालीके गांव खुखरैण हार्नियावाल के पास सड़क किनारे जख्मी मिले युवक की जालंधर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक किसानी का काम करता था। उसे सिविल अस्पताल में 9 सितंबर की देर रात भर्ती करवाया था। जहां ड्यूटी डाक्टर ने दशा गंभीर बताई तथा जालंधर रेफर कर दिया था। मृतक गांव फतेहपुर का रहने वाला 20 साल का मनिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह था। मृतक के चाचा सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा मनिंदर सिंह 9 सितंबर को सुबह घर से बाइक पर निजी काम के लिए कपूरथला आया था। देर रात उन्हें सूचना मिली की वह गांव हर्नियावाल खुखरैण के पास जख्मी पड़ा है। जब वहां पहुंचे तो लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु डयूटी डाक्टर ने उसे दशा गंभीर होने पर जालंधर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी एसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या बाइक फिसलने या अन्य कारणों से जख्मी हुआ था। इस बात की जांच की जा रही है। उन्होंने पोस्टमार्टम करवा कर धारा 174 की कार्यवाही कर लाश को परिवारवालों को सौंप दिया है।