पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलजीत कौर की पकड़ से छूट पाया झपटमार, साथी फरार

बलजीत कौर की पकड़ से छूट पाया झपटमार, साथी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्स छीन रहे युवकों से भिड़ी

ग्रोवरकालोनीरहने वाली 35 साल की बलजीत कौर वीरवार सुबह गोपाल पार्क में रहने वाली सहेली सुमन की बीमार मां को देखने सिविल अस्पताल जा रही थी। माॅडल टाउन के पास पहुंची तो नकाबपोश दो बाइक सवारों ने उसके हाथ में पकड़ा पर्स छीन लिया। बलजीत ने पीछे बैठे युवक की बाजू पकड़ ली। युवक ने बलजीत को नीचे गिरा दिया बाइक चला रहा युवक नीचे उतरा और अपने साथी को बलजीत की पकड़ से छुड़वाने की कोशिश करने लगा। इस पर बलजीत ने उसे भी दूसरे हाथ से कमीज से पकड़ लिया। किसी तरह बाइक चालक खुद को छुड़वा कर भाग निकला परंतु दूसरा अपने आप को महिला की चंगुल से नहीं छुड़वा पाया। देखते ही देखते कुछ लोग जमा हो गए उन्होंनें युवक को काबू कर पीसीआर थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।

अब सुबह भी सेफ नहीं |बलजीत ने बताया कि मैं तो सवेरे पैदल ही अस्पताल जा रही थी, पीछे से झपटमारों ने पर्स छीन लिया।

ब्रेव महिला से उलझना पड़ा महंगा | पकड़ेझपटमार को पुिलस थाने लेकर जाती पुलिस।आरोपी से पूछताछ कर भागे हुए बाइक चालक युवक को पकडऩे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

इलाज के बाद पुलिस ने लिए बयान |थाना सिटी कपूरथला के जांच अिधकारी जसबीर सिंह बलबीर कौर से जानकारी लेते हुए। निजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद पुलिस ने महिला के बयान कलमबद्ध किए हंै