पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कई मेमोरेंडम दिए पर मांगें पूरी नहीं की गईं\'

\"कई मेमोरेंडम दिए पर मांगें पूरी नहीं की गईं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाकर्मचारीयूनियन की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर कलमछोड़ हड़ताल वीरवार को भी की। परिषद कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांगों को लेकर भुलत्थ क्षेत्र की विधायक बीबी जगीर कौर को ज्ञापन िदया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 6 साल पहले बहुत कम सैलरी में मनरेगा स्कीम तहत जिला स्तरीय कार्यालयों में कर्मचारियों की भर्ती की गई थी आज मंहगाई कई गुणा बढ़ चुकी है लेकिन कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया। मांग की कि सभी ठेके पर भर्ती किए गए कर्मचारियों को रैगुलर किया जाए।

रोष धरने के दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप िंसंह ने कहा कि इस समय पंजाब में लेबर की 200 करोड़ की लाईिबल्टी तैयार की गई है जबकि पंजाब सरकार द्वारा गांवों में कार्य करते मजदूरों की अदायगी नहीं की गई जिस कारण मगनरेगा कर्मचारियों की सात माह से वेतन रुके पड़े है। जिला प्रशासन को इस संबंधी कई बार मांग पत्र दिए लेिकन इन मांगों की ओर कभी ध्यान नहीं िदया गया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर तक जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे और 23 िसतंबर को िनर्देशक ग्रामीण िवकास पंचायत विभाग के कार्यालय में घेराव किया जाएगा जिसकी िजम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर िजलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्लाक नडाला अमृतपाल सिंह, ब्लाक सुल्तानपुर करमिंदर िसंह, ब्लाक ढिलवां गुरमीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कपूरथला मंगल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष फगवाड़ा गुरमीत सिंह, दी क्लास फोर यूनियन के िजलाध्यक्ष जसविंदर सिंह उगगी, सचिव िकशोरी लाल, प्रेम कुमार, सुखविदर िसंह उपसिथत थे।

मनरेगा कर्मचारी यूनियन के सदस्य रोष प्रदर्शन करते हुए। बाेले- मांगों को लेकर हमारी अनदेखी हो रही है।