- Hindi News
- दुकानदार तय सीमा के अंदर ही रखेें सामान, कब्जा करें : डीएसपी
दुकानदार तय सीमा के अंदर ही रखेें सामान, कब्जा करें : डीएसपी
डीएसपीसबडिवीजनने शहर में बढ़ रहे अवैध कब्जों, दुकानदारों की ओर से तय सीमा से बाहर रखे सामान के कारण ट्रैफिक में रहे विघ्न को लेकर शहर के दुकानदारों के साथ बैठक की।
डीएसपी महिंदर सिंह ने बताया कि दुकानदारों, लोगों, फड़ी वालों, रेहड़ी वालों और अस्थाई बाजार लगाने वालों के कारण शहर की सड़कें, मोहल्ले और गलियां तंग होती जा रही है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए बाजारों, गलियो मोहल्लों में समान तय सीमा के अंदर ही रखे ताकि यातायात में किसी भी तरह की कोई रुकावट हो।
उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर टीम नगर परिषद की सहायता से जल्द मुहिम शुरू की जाएगी। ताकि लोगों को यातायात में कोई परेशान आए लोगों का बहुमूल्य समय कीमती ईधन की बचत हो सके।