पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणजीत के कुछ दोस्तों को पुलिस ने किया राउंड अप

रणजीत के कुछ दोस्तों को पुलिस ने किया राउंड अप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लार्डकृष्णापॉलिटेक्निकल कॉलेज के डिप्लोमा स्टूडेंट की मौत कैसे हुई, यह राज अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। हालांकि पुलिस कुछ युवकों को राउंड अप किया है। वहीं मौत नशे के ओवरडोज से होने का शक भी बना है।

मृतक रणजीत के नाना हरिदेव ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार सुबह काॅलेज से पेपर देने के बाद वह अपनी बाइक पर यह कह निकला कि वह जालंधर स्थित अपनी मौसी रेणु के घर जा रहा है। देर रात तक भी जब वह घर नहीं आया तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि वह जालंधर से फिल्म देखकर बाया करतारपुर घर को आएगा। बाद में उसके साथ फोन पर कोई संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने देर रात तक उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई अता पता नहीं चला। सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक युवक की लाश गांव खोजेवाल के पास सड़क पर पड़ा है। पुलिस की सहायता से जब वह मौैके पर पहुंचे तो देखा कि लाश उनके दोहते रणजीत राय की था।

वहीं पुलिस घटना स्थल से 36 घंटे बीत के बाद भी गायब हुए मृतक के बाइक और मोबाइल का पता नहीं लगा पाई है।

मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है। बोर्ड में शामिल एक डाक्टर ने अपना नाम छापने की शर्त पर बताया कि छात्र के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए है वहीं मृतक का चेहरा नाखून इस बात की पुष्टि करते है कि कहीं कहीं यह मामला ओवरडोज का हो सकता है। फिर भी मृत्क का विसरा पुलिस ने खरड़ की सरकारी प्रयोगशाला हार्ट मेडिकल कालेज अमृतसर की प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों से पर्दा खुद खुद उठ जाएगा।

एसपीडी जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि पुलिस छात्र की मृत्यु संबंधी हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के कुछ साथियों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। मोबाइल काल डिटेल मौत के कारणों में सहायक हो सकती है। एक दो दिन में हत्या से पर्दा उठा लिया जाएगा।

पहले के केस ही नहीं सुलझे हैं

कपूरथला के पास अभी तीन लाशों के मामले पेंडिंग पड़े हैं। इससे पहले कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर पेड़ से लटकता शव मिला था। जालंधर-अमृतसर मार्ग पर गांव मुद्दोवाल के पास कबड्डी खिलाड़ी के शव तथा ढिलवां के गांव मंड में पिछले दिनों पेड़ से लटकते शव का पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। अब इस मामले से पुलिस की इज्जत दाव पर लग गई है।

पुलिस को मर्डर का शक

रणजीतराय की लाश अर्धनग्न अव