तीन दिवसीय सर्व हिंद समारोह आज से
बेगोवाल| श्रीसुखमणि साहिब सेवा सोसायटियों का वार्षिक 41वां तीन दिवसीय सर्व हिंद समारोह लखनऊ में शुरु हो रहा है। कपूरथला सहित राज्य भर के सुखमणि सेवा सोसायटियों के सदस्यों और संगत इसमें शामिल होने के लिए पहुंच रही है।समारोह की शुरुआत 1967 में गुरुद्वारा कौलसर साहिब श्री अमृतसर से गुरसिख प्यारे गुरदीप सिंह सलूजा, अजीत सिंह, दविंदर सिंह, जसबीर सिंह और अन्य के प्रयास से हुई थी। वर्तमान में 300 के करीब सोसायटी एक्टिव हैं। इनका मुख्य मकसद सिख संगत को बाणी और बाणे के धारनी बनाना है। इस मौके जिला कपूरथला से 11 सोसायटियों की संगत पहुंच रही है।