- Hindi News
- मास्टर कैडर यूनियन बोला जुलाई से हमें महंगाई भत्ता नहीं मिला
मास्टर कैडर यूनियन बोला-जुलाई से हमें महंगाई भत्ता नहीं मिला
कपूरथला| मास्टरकैडर यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खिंडा की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश सचिव संदीप कुमार और रणवीर धर्मवीर ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले लंबे समय से वित्त संकट के नाम पर कर्मचारियों से धोखा कर रही है। यूनियन नेताओं ने पंजाब सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते की बनती 7 प्रतिशत किश्त जुलाई 2014 से देने की मांग की है। यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार अपने बेफिजूल खर्च पर लगाम लगाने में नाकाम रही है इस का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। यूनियन नेताओं ने मांग की कि महंगाई से राहत देने के लिए दीवाली से पहले जनवरी 2014 की 10 प्रतिशत किश्त तुरंत दी जाए और जुलाई 2014 की बनती किश्त देने का ऐलान करे। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव हरजिंदर गोगना, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, इंद्रजीत पाल, सीनियर उपाध्यक्ष कुलविंदर कौर, ज्ञान सिंह, मनोहर सिंह, जोगिंदर पाल मौली, सचिव शीतल कुमार आदि उपस्थित थे।