- Hindi News
- ऑस्ट्रेलिया में एेश की जिंदगी जीने वाला जस्सा पहुंचा जेल
ऑस्ट्रेलिया में एेश की जिंदगी जीने वाला जस्सा पहुंचा जेल
ऑस्ट्रेलियाकेसिडनी में एेश से जिंदगी बिताने वाला जसकरन जस्सा वीरवार को कपूरथला की माडर्न जेल पहुंच गया। बुरुंडी के छात्र यानिक निकी के केस में जस्सा आठवां आरोपी है।
थाना सात पुलिस ने रिमांड पर चल रहे जस्सा को वीरवार सुबह दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में जस्सा कुछ नहीं बोला। हालांकि चर्चा थी कि जस्सा ने पुलिस को कहा कि उसे रोमी ने फंसाया है, लेकिन थाना सात के एसएचओ हरदयाल सिंह का कहना है कि जस्सा ने ऐसी कोई बात नहीं की।
सभी आरोपी हत्या में शामिल हैं। एक-दूसरे पर तो हर कोई आरोप डालता है। अप्रैल, 2012 में यानिक निकी पर हमला किया गया था। दो साल कोमा में रहने के बाद इसी वर्ष जुलाई में निकी की मौत हो गई थी। केस में दिवंगत एसपी धर्म सिंह उप्पल के बेटे रोमी उप्पल समेत 9 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था।