- Hindi News
- सभा के मेंबर्स के घरों में छापेमारी की निंदा
सभा के मेंबर्स के घरों में छापेमारी की निंदा
नौजवानभारतसभा द्वारा नशो के खिलाफ शुरू किए गए संघर्ष दौरान पुलिस अफसरशाही, राजनीतिक नेताओ नशा तस्करो के गठजोड खिलाफ सरगर्मी कर रहे सभा के प्रदेश नेता संदीप अरोडा जिला जालंधर के सचिव कश्मीर मंडियाला को महतपुर पुलिस की ओर से निशाना बना कर झुठे केस डाल कर गिरफतारीयां करने के लिए छापामारीया करने की नौजवान भारत सभा के प्रदेश प्रधान रमिन्द्र सिंह पटियाला प्रदेश प्रेस सचिव कुलविन्द्र जोसन ने कड़े शब्दों में निंदा की है। नेताओ ने कहा कि पंजाब में नशे का मक्कड जाल पंजाब के राजनीतिक पुलिस अफसरशाही नशा तस्करो के साथ मिल कर फैलाया हुआ है। पंजाब के नामी ड्रग तस्कर जगदीश भोला द्वारा भी कई राजनीतिक नेताओ के नाम उजागर करने के बाद भी पंजाब सरकार द्वारा किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। उपमुख्यमंत्री ने पंजाब में ड्रग की बरामदगी को अन्य जिलो में बढ़ा कर पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाने की बजाए इस बात का नोटिस लेना चाहिए कि यह नशा पंजाब में सबसे अधिक कैसे है? पंजाब की जवानी का बड़ा हिस्सा नशो की चपेट में कर मौत के मुंह में जा रही है। वहीं एक बड़ा हिस्सा नशा तस्करो का पंजाब की जेलो में सड़ रहा है आज पंजाब के कुछ जागरुक युवक नौजवान भारत सभा के बैनर तले कर इस नापाक गठजोड के खिलाफ संघर्ष के मैदान में आए तो उन पर पुलिस द्वारा झुठे पर्चे दर्ज किए जा रहे है उनको जेलो में डालने के लिए आरोपियों जैसे छापेमारी की जा रही है। जिसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।