- Hindi News
- डीएचओ निजी अस्पताल के स्टाफ की जांच करेंगे
डीएचओ निजी अस्पताल के स्टाफ की जांच करेंगे
फगवाड़ा | निजीअस्पताल में गैर कानूनी तौर पर दवाइयां फार्मासिस्ट तैनात होने के मामले को लेकर डीएचओ कपूरथला गुरइकबाल सिंह ने फगवाड़ा का दौरा किया। उन्होंने सिविल अस्पताल में सरकारी डाक्टरों की टीम के साथ बैठक भी की। मेडिकल अफसर कपूरथला ने स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को लिखित शिकायत की थी फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में तैनात स्टाफ तजुर्बेकार नहीं है। इसकी शिकायत मामले की जांच डीएचओ कपूरथला गुरइकबाल सिंह को सौंपी है। सिविल अस्पताल में गुप्त बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डीएचओ ने कहा अस्पतालों के नाम पर किसी भी जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में निजी अस्पतालों में 10 दिनों के अंदर अंदर कार्रवाई करने का निर्णय किया गया और बिना मेडिकल योग्यता के अस्पतालों में काम कर रहे अस्पतालों को सील किया जाएगा।