- Hindi News
- युवक की लाश मिली, पास में नशीली गोलियों के पत्ते
युवक की लाश मिली, पास में नशीली गोलियों के पत्ते
थानासिटीपुलिस ने जलौखाना चौक की पिछली गली में एक 25-26 साल के युवक का शव मिला है। मृतक की देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। थाना सिटी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि जलौखाना चौक के पास एक युवक की लाश मिली है।
मौके पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्रों में सूचना दी गई परंतु किसी ने शव की पहचान नहीं की। पुलिस उच्च अधिकारियो में एसपीडी जगजीत सिंह सरोया डीएसपी सब डिवीजन महिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास दो पत्ते नशीली गोलियों के और एक टीका लगाने की सूई बरामद हुई है। मृतक के नाक से भारी मात्रा में खून निकला हुआ था। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की जीन पहन रखी है और उसके दाएं बाजू पर एसएसएम लिखा हुआ है। देर शाम तक शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए आगामी 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
थाना सिटी प्रभारी सुखदेव सिंह अज्ञात युवक के शव की जांच करते हुए