- Hindi News
- 10 साल की बच्ची को टक्कर मार बाइक सवार युवक फरार
10 साल की बच्ची को टक्कर मार बाइक सवार युवक फरार
10साल कीनेहा कपूरथला मॉडर्न जेल रोड गांव भील्ला के पास सड़क किनारे गांव के लोगों और अपनी मां के साथ शोभायात्रा में माथा टेकने के लिए खड़ी थी। तेज रफ्तार बाइक चालक तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी तथा फरार हो गए। जख्मी नेहा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल नेहा की मां प्रवीन कौर ने बताया कि वह बेटी और गांव के अन्य लोगों के साथ इस सड़क से गुजरने वाली शोभायात्रा में माथा टेकने के लिए खड़ी थी। कपूरथला की ओर से मॉडर्न जेल की ओर से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। उसकी बांई टांग टूट गई। मौका का फायदा उठाकर तीनों युवक घटना स्थल से फरार हो गए। मामले संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती नेहा। टक्कर मारने वाली बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद वे फरार हो गए।