पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेसर के घर लूटपाट करने आए साले का साथी काबू

प्रोफेसर के घर लूटपाट करने आए साले का साथी काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|गुरु अमरदासनगर में कुछ दिन पहले प्रोफेसर जीजा के घर लूटपाट करने आए रिटायर्ड फौजी के बेटे के साथी को थाना एक पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने उसे फिल्लौर अदालत से पकड़ा। कपूरथला के अजीत नगर निवासी राजा मुख्य आरोपी कमलप्रीत का दोस्त है। राजा ने बताया कि वह कमलप्रीत, विक्की और एक युवक उस दिन कपूरथला में थे। उसके दोस्त नशा करते हैं। उन्होंने पैसों की मांग की। कमलप्रीत ने कहा कि उसकी बहन के घर पर गहने पड़े हैं, चलो लूटने चलते हैं। प्लानिंग के तहत वह बहन घर पहुंचा। दोस्त गाड़ी में बैठे थे। जीजा के घर से जाते ही फोन किया। उन्होंने घर में लूट का प्रयास किया। शोर मचने पर वह वहां से भाग गए। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि मौके से लोगों ने कमलप्रीत उसके एक साथी को पकड़ लिया था।