पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन कार्ड वितरित िकए

दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन कार्ड वितरित िकए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | स्वास्थ्यविभाग की ओर से एसएमओ कालासंघिया के नेतृत्व में मिनी हेल्थ सेंटर कालासंघिया के अंतगर्त पड़ते दुकानदारों को फूड सेफ्टी एक्ट के अंतगर्त रजिस्ट्रेशन कार्ड वितरित किए गए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरइकबाल सिंह के नेतृत्व में हेल्थ इंसपेक्टर गुरिंदर सिंह रंधावा, एसआई गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, रविंदर कुमार और परगट सिंह बल ने दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन कार्ड वितरित करते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों को साफ सुथरा रखंे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मिलावट खोर दुकानदारों और मिलावट वाला सामान बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए है। हेल्थ इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि मिलावट जमाखोरों को सबक सिखाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दीवाली के मद्देनजर स्पेशल जांच टीमों का गठन किया है, जो दुकानदारों, हलवाइयों और दोधियो के सामान की जांच के लिए सैंपल भरेंगे, जहां भी मिलावटी सामान पाया गया उन दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा।