- Hindi News
- ‘418 स्कूलों में टॉयलेट नहीं, 31 मार्च तक बनेंगे’
‘418 स्कूलों में टॉयलेट नहीं, 31 मार्च तक बनेंगे’
मोठांवालाकेसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने शुक्रवार को ‘सोहणा स्कूल मुहिम’ शुरू करवाई। इसके बाद समारोह में उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा के लिए साफ सुथरा वातावरण होना बहुत जरूरी है। इसमें टीचर्स, पेरेंट्स स्वयं सेवी संस्थाओं के अलावा यूथ और स्पोटर्स क्लबों की मदद की लाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के 418 स्कूल अभी भी ऐसे हैं जिनमें टायलेट की सुविधा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल 31 मार्च तक सभी स्कूलों में टॉयलेट्स की सुविधा मुहैया होगी। इसके लिए 8 करोड़ 50 लाख मंजूर किए गए हैं। इसमें 3 करोड़ 50 लाख जारी भी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1100 स्कूलों में टॉयलेट की सुविधा है लेकिन इस्तेमाल नहीं हो रहे।
शिक्षा मंत्री ने सुल्तानपुर लोधी से ‘सोहणा स्कूल मुहिम’ शुरू करवाई। साथ हैं पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर, संत सीचेवाल अन्य।