पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना बताए डिश चैनल्स का पैकेज बदला , एसएसपी से शिकायत

बिना बताए डिश चैनल्स का पैकेज बदला , एसएसपी से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रणजीतएवेन्यूके रहने वाले रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी विजय कुमार मोंगा ने एसएसपी से की गई शिकायत में मोहल्ला कायमपुरा स्थित दीप इलैक्ट्रानिक के खिलाफ बिना बताए डिश टीवी का पैकेज बदलने को लेकर कार्रवाही की मांग की है।

बीएसएन विभाग के सेवा मुक्त अधिकारी विजय कुमार मोंगा ने अपनी शिकायत में एसएसपी को बताया कि उसने डिश टीवी केबल का पैकेज एक वर्ष का 220 रुपए हिसाब के साथ उक्त दीप नरूला इलैक्ट्रानिक कायमपुरा बाजार कपूरथला से 22 अगस्त 2014 को लिया। 21 नवंबर 2014 को डिश टीवी की स्क्रीन पर रिचार्ज खत्म होने का मैसेज आना शुरू हो गया। उसने संबंधित कंपनी के हैड आफिस पर बात की तो उसे पता चला कि उसका पैकेज बदल कर 450 रुपए हो गया है। जब मैने कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि दीप इलैक्ट्रानिक कंपनी से संपर्क करे।

जब उसने दीप नरूला इलेक्‍ट्रॉनिक कायमपुरा बाजार कपूरथला में जाकर पूछा कि मैने आप से 220 रुपए का पैकेज डलवाया है पर मुझे कंपनी के हैड आफिस की ओर से फोन पर बताया गया कि मेरा पैकेज 450 रुपए है। इस कारण आपकी रकम 22 अगस्त 2014 से 22 नवम्बर 2014 को खत्म हो गई है। जब मैने बिना बताए पैकेज बदलने का कारण पूछा तो दीप नरूला इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक दीप ने उससे दुर्व्यवहार किया, गाली-गलोज भी की। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान है। उसके साथ धोखा किया गया है और उसका लगभग 6000 रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैकेज बदलने में मालिक दीप और टेक्नीशियन राजेश कुमार की मिलीभगत है।

वहीं दीप नरूला इलेक्ट्रॉनिक के मालिक दीप ने बताया कि विजय कुमार मोंगा ने ज्यादा चैनल देखने की मांग की थी, इसके चलते पैकेज बदला गया। खुद पैकेज बदलवा कर उसने शाॅप में कर टेक्नीशियन राजेश कुमार उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गाली गलोज की।

विजय कुमार मोंगा

कंप्लेंट