पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदा ए सरहद से टकराई पुलिस एस्कार्ट, पांच जख्मी

सदा-ए-सरहद से टकराई पुलिस एस्कार्ट, पांच जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहौरसेदिल्ली जा रही सदा सरहद बस मंगलवार सुबह सुभानपुर के गांव डोगरांवाल के पास हादसे का शिकार हो गई। इस के आगे अचानक कार गई। बस ड्राइवर ने बस को ब्रेक लगाई तोे पीछे से रही एस्कोर्ट सुरक्षा गाड़ी बस से जा टकराई। इसमें सवार इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गए। वाल्वो में एंटी ब्रेक सिस्टम था, जिससे बस अचानक रुक गई। बस में सवार 18 पाकिस्तानी सुरक्षित हैं।

एस्कोर्ट जिप्सी को कपूरथला के गुरु नानक नगर के रहने वाले हैड कांस्टेबल बलकार सिंह चला रहे थे। बलकार सिंह ने बताया कि लाहौर से नई दिल्ली को जा रही सदा-ए-सरहद बस दोपहर 12 बजे सुभानपुर के गांव डोगरांवाल पहुंची। पुलिस की एक गाड़ी बस के आगे और एक पीछे चलती है। बस के आगे अचानक कार गई।

कार चालक ने ब्रेक लगा दी। गाड़ी से टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने भी ब्रेक लगा दी। ज्यों ही उन्होंनेे एस्कोर्ट जिप्सी की ब्रेक लगाई तो वह बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एस्कार्ट का शीशा टूट गया और मुलाजिम घायल हो गए। वाल्वो का इंजन पीछे होता है और टक्कर से रेडिएटर पाइप भी टूट गया। रेडिएटर के कारण बस एक घंटे तक वहां खड़ी रही। भुलत्थ डिवीजन के डीएसपी डा मुकेश कुमार ने बस को तुरंत पुलिस पार्टी सहित घेरे में ले लिया। ठीक होने के बाद करीब साढ़े बारह बजे उसे रवाना किया गया। रास्ते में बस करतारपुर एक ढाबे पर रुकी और फिर दिल्ली रवाना हो गई।

हादसे में सुरक्षा में तैनात इंस्पैक्टर मनोज कुमार निवासी गांव आदमपुर, हवलदार 25 वर्षीय मनजिन्द्र सिंह निवासी गांव टांडा होशियारपुर, 26 वर्षीय हरविन्द्र सिंह निवासी गांव कडालां कपूरथला, हवलदार भूपिन्द्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जख्मियों को थाना सुभानपुर प्रभारी सुखपाल सिंह ने इलाज के लिए एसजीएल चेरिटेबल पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी एस्कोर्ट चालक बलकार सिंह, मनजिन्द्र सिंह और हरविंदर सिंह को कपूरथला रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार और भूपिंदर सिंह का चेरिटेबल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त पायलट जिप्सी

सुभानपुर के गांव डोगरांवाल के पास लाहौर से दिल्ली जा रही सदा-ए-सरहद बस हादसे की शिकार हाे गई।

कार ड्राइवर को छोड़ दिया: थानासुभानपुर प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि बस के आगे