महिला से दुष्कर्म के आरोपी पर केस
कपूरथला |सुल्तानपुर लोधीके एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाना तलवंडी चौधरिया की पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसकी कपूरथला के अजीत नगर के रहने वाले टैक्सी चालक रघुबीर सिंह से जान पहचान थी। पिछले दिनों उसने रिश्तेदारों से मिलने के लिए मलोट जाना था। इसलिए उसने रघुबीर सिंह से तीन हजार में टैक्सी किराए पर ली। वापिस लौटे तो रात ज्यादा हो गई, टैक्सी चालक उसके घर के बाहर टैक्सी में ही सो गया। देर रात टैक्सी चालक उसके कमरे की खिड़की तोड़ कर कमरे में घुसा। उससे दुष्कर्म किया। तब से आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा है। कपूरथला के कांजली रोड पर स्थित एक घर में भी आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। धमकियों से तंग कर उसने पुलिस को बताया।