पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर्स करेंगे मुजाहरा 13 से

टीचर्स करेंगे मुजाहरा 13 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | 10साल से एसएसए के अधीन पंजाब के सरकारी स्कूलों में सेवाएं निभा रहे 7 हजार शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक अपनी सेवाओं को रैगलुर करवाने के लिए सरकार के खिलाफ 13 दिसंबर से दोबारा संघर्ष करेंगे। यूनियन की बैठक आत्मा सिंह पार्क में जिला प्रेस सचिव विपन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को कभी भी समय पर सेलरी नहीं मिली। पंजाब सरकार के यूनियन के साथ कई बार लिखित समझौते भी किए हैं, पर सरकार उन्होंने समझौते से भाग निकली। इस अवसर पर जगदीप सिंह, पंकज, कमलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह उपस्थित थे।