- Hindi News
- व्यक्ति गवाही से मुकरा, मर्डर के आरोपी बरी
व्यक्ति गवाही से मुकरा, मर्डर के आरोपी बरी
लांबड़ाकेगांव कोहाला में करीब छह महीने पहले मिस्ड कॉल को लेकर राजमिस्त्री सतनाम सिंह के मर्डर में उसका ही जीजा सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट में मुकर गया। कोर्ट ने मर्डर के आरोप में पकड़े गए कोहाला के बलवीर सिंह और उसकी प|ी कुलदीप कौर को बरी कर दिया। पुलिस के रिकार्ड के अनुसार 3 जून की रात गांव कोहाला में सीरी साहिब से हमला कर सतनाम सिंह का मर्डर कर दिया गया था। पुलिस को गांव वडाला कलां के सरबजीत सिंह ने कहा था कि वह घटना वाले दिन अपने ससुराल घर आया था। वह साले सतनाम के साथ घर रहे थे। रास्ते में बलवीर सिंह ने हमला कर दिया था।