पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में भोला की हुई पेशी

कोर्ट में भोला की हुई पेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्रगस्मगलरऔर बरखास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला की फगवाड़ा गुरदेव सिंह कत्लकांड के मामले में शुक्रवार को कपूरथला के जिला सैशन जज की कोर्ट में पेशी की गई। कोर्ट ने आरोपी भोला के विरुध आरोप तय करते हुए मामले की अगली पेशी 5 जनवरी को तय की है।

मार्च 2013 में फगवाड़ा-जालंधर मार्ग पर पैट्रोलिंग में तैनात एएसआई गुरदेव सिंह का कुछ लोगों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया गया था। इस पूरे मामले में साजिश रचने के आरोप में बरखास्त पंजाब पुलिस के डीएसपी जगदीश सिंह भोला को आरोपी बनाया गया था। उसको लंबे समय से सुरक्षा प्रबंधो की कमी के परिणामस्वरुप कपूरथला नही लाया जा सका था। उसको वीरवार को नाभा जेल से कपूरथला लाया गया था। शुक्रवार को भोला की तारीख होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने बैरीगेटस लगाकर पूरे कचहरी परिसर को सील कर दिया।

भोला को कोर्ट में ले जाती पुलिस।