पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडर्न जेल के कैदी की अस्पताल में मौत

मॉडर्न जेल के कैदी की अस्पताल में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|कपूरथला जेलमें सजा भुगत रहे लेसड़ीवाल के रहने वाले कैदी की बीमारी के चलते सिविल अस्पताल जालंधर में मौत हो गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आदमपुर रोड पर पड़ते लेसड़ीवाल गांव के रहने वाले नेक राज ने बताया कि उनका भतीजा शम्मी कुमार (33)टैक्सी ड्राइवर था। थाना आमदपुर की पुलिस ने 2012 में शम्मी को 40 किलो डोडे के साथ गिरफ्तार किया था। शम्मी पिछले दो साल से कपूरथला के मॉडर्न जेल में सजा भुगत रहा था। एक महीने पहले शम्मी की जेल में ही तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। शम्मी के हाथ पांव सूजने के साथ उसे भूख नहीं लगती थी। वीरवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जालंधर सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।