क्लब का कार्यक्रम 15 को
कपूरथला|लायंस क्लबकी बैठक लायंस मनजिंदर सिंह लाडी की अध्यक्षता में हुई। आने वाले समय में किए जाने वाले समाज सेवी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। क्लब के 2014-15 सेशन के लिए चुने गए पदाधिकारी की ताजपोशी करने समारोह 15 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि डिस्ट्रिक गवर्नर लायंस पीसी चावला मुख्यातिथि और गवर्नर इकबाल सिंह लूथरा शामिल होंगे। 24 दिसंबर को स्कूल में गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक संबंधी सेमिनार करवाया जाएगा।