- Hindi News
- दो गायों की मौत के बाद धरना, एसएचओ सस्पेंड
दो गायों की मौत के बाद धरना, एसएचओ सस्पेंड
पुलिस ने हफ्ते के भीतर नीटू पर लगा केस हटाया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी : शारदा
लोग बोले-नीटू पर केस राजनीतिक साजिश
पुलिस ने क्यों दर्ज किया था केस
नीटू पर केस दर्ज करने से खफा लोगों ने बंद रखा सुल्तानपुर लोधी
मोबाइलगऊशालासे कपूरथला के पशू सिविल अस्पताल में ले जा रहे पशुओं पर वीरवार रात 9 बजे के करीब बूचड़ों ने धावा कर दिया। उन्होंने इन पशुओं में से 26 भैंसे (झोटे) और 13 गाएं छीन लीं। छीनाझपटी में दो गायों की मौत हो गई। इसके बाद लोगांे ने शहर में मुजाहरा कर दिया। मामले काे लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी सनबीर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है।
निहंग सिंह तरनादल बाबा बकाला के सेवादार राम सिंह और जोगिंदर सिंह ने बताया कि मामला 5 नवंबर को बूचड़ों से हुए झगड़े से जुड़ा है। श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर लगने वाले मेले के लिए 5 नवंबर को वह मोबाइल वैन में गाएं लेकर सुल्तानपुर आए थे। बूचडो से भरे दो कैंटर वहां से गुजर रहे थे। एक कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। इस कारण उनकी एक गाय जख्मी हो गई। बूचड़ों को घेर लिया तथा दो कैंटरो में जबरदस्ती ठूसे हुए 26 भैंसे(झोटों) को आजाद करवाकर लोगों ने उनके हवाले कर दिया। वीरवार रात वह उन्हीं भैंसों (झोटों) और अपनी मोबाइल गऊशाला लेकर वीरवार रात 9-10बजे के करीब जब पशू सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे। अंदर पहुंचे तो बूचड़ों ने उनकी वैन पर धावा कर दिया। पुलिस भी उनके साथ थी। बूचड़ों ने समाज सेवी संस्थाओं और लोगों की मदद से उनके हवाले किए गए 26 भैंसे उनकी 13 गाएं 5 टैंपुओं में जबरदस्ती भर ली। इस दौरान भागदौड़ में टैपूओं के आने से एक गर्भवती गाय सहित दो गायों की मौत हो गई।
गऊओ के मरने तथा निहंग सिंहों पर हमले को लेकर बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पंडित विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपड़ा के नेतृत्व में कपूरथला सुल्तानपुर लोधी रोड पर जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने दो गऊओ की मौत के कारणो की जांच के लिए दोनो का पोस्टमार्टम करवाने का वादा किया। तब निहंग बाबा तरना दल के निहंगों और बजरंग दल के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन वापिस लिया।
पंजाब भाजपा के लोकल बॉडी सैल के अध्यक्ष उमेश शारदा जानकारी देते।
भाजपा के जिला सचिव राकेश कुमार नीटू ऊपर दर्ज झूठे केस मामले में अगर पुलिस प्रशासन ने 7 दिनो के अंदर नाम ना हटाया तो