पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंबरदार यूनियन की बैठक में मांगों संबंधी किया विचार विमर्श

नंबरदार यूनियन की बैठक में मांगों संबंधी किया विचार विमर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबनबरदारयूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष सुखवंत सिंह कंग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नंबरदारों की मांगों संबंधी विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सुखवंत सिंह कंग ने कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल ने 26 मार्च 2006 को घोषणा की थी कि झंडा दिवस के समय बस किराया फ्री किया जाए।

इसी तरह 14 फरवरी 2008 को तत्कालीन राजस्व मंत्री अजीत सिंह कौहाड़ ने मंच से घोषणा की थी कि नंबरदार का पुत्र नंबरदार ही बनेगा। दोनो नोटिफिकेशन अभी तक जारी नही हुए।उन्होने कहा कि उनकी मुख्य मांग जद्दीपुश्ती नंबरदारी लागू की जाए। गुरदासपुर की तरह कपूरथला नंबरदार भवन बनाया जाए। तहसील स्तर पर बैठने के लिए कमरे का प्रबंध किया जाए। फ्री बस लागू की जाए तहसील जिला स्तर कमेटियो में नंबरदारो को शामिल किया जाए। इस अवसर पर महासचिव जरनैल सिंह बाजवा, कर्म सिंह, हरदीप सिंह, अजीत सिंह, बलकार सिंह, दलबीर सिंह, कृपाल सिंह, हरभजन सिंह, लश्कर सिंह, धर्म सिंह, बलदेव सिंह, अमर सिंह, पवनजीत सिंह, जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे।

नंबरदार यूनियन की बैठक को संबोिधत करते जिलाध्यक्ष सुखवंत िसंह कंग।