- Hindi News
- भारतीय जनता पार्टी की मैंबरशिप के लिए लोगों में भारी उत्साह
भारतीय जनता पार्टी की मैंबरशिप के लिए लोगों में भारी उत्साह
भारतीयजनतापार्टी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी के नेतृत्व में मैंबरशिप का आयोजन किया गया। इस मैंबरशिप पंजाब स्पोर्ट्स सैल के कन्वीनर सन्नी शर्मा को-कन्वीनर बरिंदर ढप्पई मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। मैंबरशिप को संबोधित करते हुए कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की हाजिरी दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की मैंबरशिप की और हर वर्ग के लोगों में भारतीय जनता पार्टी की सोच और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा देश के प्रति बेहतर सोच को देखते भारी उत्साह देखा गय। उन्होंने कहा कि जिले के हर बूथ में 100 मैंबर नया जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महासचिव हरीश पासी, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू, जगदीश शर्मा, जिला लोकल बॉडी के अध्यक्ष यश महाजन, दिनेश आनंद, महासचिव अशोक माहला, अश्वनीभोला, धर्मपाल महाजन, धर्मवीर बोबी, सुशील भल्ला, राधे श्याम शर्मा, बलविंदर सिंह, छिंदा महाजन आदि उपस्थित थे।
भाजपा की मैंबरशिप जिलाध्यक्ष परषोत्तम पासी के नेतृत्व में करते हुए। -भास्कर