पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की याद में नगर कीर्तन संबंधी बैठक में की चर्चा

शहीदों की याद में नगर कीर्तन संबंधी बैठक में की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारासाहिबबाबा जीवन सिंह और संगत सिंह द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के बडे साहिबजादो और चमकोर साहिब के समूह शहीदों की याद को समर्पित नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार संबंधी बैठक का आयोजन गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवन सिंह और संगत सिंह मोहल्ला सुंदर में अध्यक्ष अमरीक सिहं साहिबाजपूरी की देखरेख में की गई। जिसमें महान नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस मौके प्रबंधक कमेटी ने कहा कि 20 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा और 22 दिसंबर को महान कीर्तन दरबार मोहल्ला सुंदर नगर में करवाया जाएगा। इस अवसरपर अध्यक्ष अमरीक सिंह, परमजीत सिंह, गुरदेव सिंह, मनजीतसिंह, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, तरसेम सिंह, प्रीतम सिंह, हरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हरविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।