पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही कृषि मशीनरी : डीसी

सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही कृषि मशीनरी : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारकी ओर से खेती के पैदावार खर्चे कम करने पैदावार बढ़ाने के आधुनिक तकनीको के प्रयोग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तहत फसली विभिन्नता कार्यक्रम तहत खेतीबाड़ी मशीनरी सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही है।

यह जानकारी डीसी दलजीत सिंह ने वर्ष 2014-15 दौरान सरकारी की ओर से आधुनिक खेती मशीनरी के वितरण के लिए लक्ष्य प्राप्त दौरान एक बैठक को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए 35 डीएसआर मशीने, 95 जीरो टिल ड्रिले, 5 सेल्फ प्रोपेलड पैडी ट्रांसप्लांटर, 10 वाक बीहांइड पैडी ट्रांसप्लांटर, 4 न्योमैटिक प्लांटर, 5 रिजर, 2 रेकाड बैंड प्लांटर, 15 हैपी सीडर, सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाएंगे।

डीसी ने बताया कि इसी तरह फसलो को कीड़े मकौड़ों से बचाव के लिए 400 पावर स्पेयर, 130 बैटरी वाले पंप, 19 ट्रैक्टर अपरेटड हाईड्रालिक स्पेयर की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पानी के प्रयोग के लिए 12 लेजर लैड लैवलर सब्सिडी पर मुहैया करवाए जाने को प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उक्त के अलावा 20 रोटावेटर, 5 शुगरकेन ट्रैंचर, 15 पटैटो प्लांटर, 15 पटैटो डिगर भी सप्लाई करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि मक्की की काश्त को उत्साहित करने के लिए 5 मेज थैरशर, 5 मेका शेय 1 मेका हारवैसटिंग कंबाइन सबसिडी पर दी जाएगी। इसके अलावा 5 पावर वीडर, 3 सेल्फ प्रोपैलड रीपर बाइंडर, 2 वरटीकल कनवेयर रीपर, 5 मलटीक्राप प्लांटर, 2 सब सुआइलर भी सब्सिडी पर दिए जाएंगे।

उन्होंने किसानों को अन्य जानकारी देने के लिए खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान अपने स्वयं घोषणा पत्र 24 दिसंबर तक संबंधित ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी के कार्यालय पहुंचाएं। उन्होंने सरकार की ओर से जरुरी फंड प्राप्त होने पर सब्सिडी की राशि जारी की जाएगी।

डीसी दलजीत सिंह मांगट