- Hindi News
- कार्यकर्ताओं ने जो कुर्बानिया दीं वहीं पार्टी का लक्ष्य बना : कोहाड़
कार्यकर्ताओं ने जो कुर्बानिया दीं वहीं पार्टी का लक्ष्य बना : कोहाड़
शिरोमणिअकालीदल का एक गौरवमयी इतिहास इस लिए बना है कि अकाली कार्यकर्ताओं ने सरबत के भले के लिए जो कुर्बानिया दी है वहीं हमारी जिंदगी और पार्टी का लक्ष्य बना है।
यह शब्द परिवहन मंत्री पंजाब अजीत सिंह कोहाड़ ने कपूरथला मंडी बोर्ड के चेयरमैन रणजीत सिंह खोजेवाल की नियुक्ति के बाद आशीर्वाद देते हुुए कहे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने प्रदेश की पांच बार कमान संभाल कर एक नया इतिहास ही नहीं रचा बल्कि शिअद को भी देश में सम्मान योग पार्टी बनाया है।
आज हमारे युवा नेता उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी पंजाब में औद्योगिक क्रांति के साथ साथ सर्वपक्षीय विकास करने के लिए नई उम्मीदे बना रहे हैं।
युवा वर्ग में रणजीत सिंह खोजेवाल जैसे युवा नेता ही पार्टी को समर्पित होकर पार्टी के सिद्धांतों की सुरक्षा ही नहीं करेंगे, बल्कि एक अच्छा नेतृत्व देकर नए कीर्तमान भी स्थापित करने की संभावनाएं रखते है।
चेयरमैन रणजीत सिंह खोजेवाल ने जत्थेदार कोहाड़ का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे लिए तो हमारे सभी बुजुर्ग नेता ही आदर्श है जो हमे हमारे गौरवमयी इतिहास की जानकारी ही नहीं देेते बल्कि उनकी कुर्बानिया भी हमारे लिए मार्गदर्शन बन जाती है। इस अवसर पर सीनियर अकाली नेता दलविन्द्र सिंह सिद्धू अन्य अकाली नेतागण उपस्थित थे।
कस्बा शाहकोट में नवनियुक्त चेयरमैन रणजीत सिंह खोजेवाल गुलदस्ता देकर सम्मािनत करते हुए। परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़। -भास्कर