पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशुतोष महाराज जी समाधि से वापस आएंगे, दृढ़ विश्वास : नारी शक्ति जागरण समिति

आशुतोष महाराज जी समाधि से वापस आएंगे, दृढ़ विश्वास : नारी शक्ति जागरण समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुल्तानपुर लोधी

नारीशक्तिजागरण समिति कपूरथला के महासचिव जसबीर कौर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान आशुतोष महाराज की समाधि के नाम पर अंध विश्वास फैलाया जा रहा है यह बात बिल्कुल बेबुनियाद और सरासर झूठ है, क्योंकि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में अनेकों बार सत्संग कार्यक्रम में गए वहीं आशुतोष महाराज और उनके प्रचारक की तरफ से प्रवचन सुनकर यह अहसास होता है कि वह पढ़े लिखे और विद्वान लोग हैं।

उन्होंने कहा कि वह धर्म के वेदों को सनातन पुरातन अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान के आधार पर तर्क सहित भाषा में समझते है। उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज के समाधि में वापस आना उनके सेवकों का अंधविश्वास नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास है। इस अवसर पर हरजिन्दर कौर, जतिंदर कौर, नछतर कौर, गीता रानी, शकुंतला, नीलम रानी, राज रानी, वीना रानी, कैलाश रानी, बलविन्दर कौर, हरदीप कौर, रूपनीत कौर, सुनीता, बिंद्रा, पिंकी आदि उपस्थित थे।

नारी शक्ति जागरण समिति कपूरथला की महासचिव जसबीर कौर पत्रकारो से बातचीत करते हुए।