पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्राइवर की आंख लगी, कार समेत सुभानपुर बेईं में गिरे छह युवक

ड्राइवर की आंख लगी, कार समेत सुभानपुर बेईं में गिरे छह युवक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार निकालने के मंगाई क्रेन भी गिरने से नेशनल हाईवे पर दोनों ओर दो घंटे लगा रहा लंबा जाम

हरपालरंधावा | कपूरथला

जाकोराखेसाइंयां मार सके कोय। यह कहावत मंगलवार को कस्बा सुभानपुर में सुबह हुए एक पर एक हादसों पर स्टीक बैठती है। यहां पर दिल्ली (नोएडा) से अमृतसर लौट रहे छह कार सवार युवक ड्राइवर की आंख लगने के कारण बेईं पुल से नीचे पानी में गिर गए। वहां संत सीचेवाल के सेवादार जरनैल सिंह उनके लिए मसीहा बन पानी में उतर आए। जरनैल सिंह ने सभी को नाव के सहारे पानी से बाहर निकाला। यह हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। इसके बाद पानी से कार निकालने के लिए क्रेन लाई गई, लेकिन वह भी पलट गई। हादसे में किसी को खास चोटें तक नहीं आईं लेकिन हादसा होने से नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे लंबा जाम लग गया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई मनजीत सिंह, एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली (नोएडा) से ट्रांसफार्मर कंपनी के छह कर्मचारी संतोष सिंह, पवन नेगी, राज शेखर, कैलाश सिंह, तबश आदि कार में अमृतसर जा रहे थे। जैसे ही वे कस्बा सुभानपुर के पास पहुंचे तो कार ड्राइवर की आंख लग गई। उनकी कार सुबह पांच बजे के करीब बेईं पुल से नीचे पानी में गिर गई। बेईं की देखभाल करने वाले बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादार जरनैल सिंह ने उन्हें देख लिया। जरनैल सिंह ने तुरंत वहां पर पहुंच कर नाव के सहारे सभी को पानी से बाहर निकाल लिया। ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाकर सभी कार सवारों को बैठाया। बाद में उनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

मीडिया कर्मियों ने लगाया एसएचअो पर मारपीट का आरोप

सुभानपुरके समीप नहर में गिरी कार की कवरेज करने पहुंचे एक चैनल के 2 पत्रकारों ने थाना सुभानपुर के एसएचओ पर मारपीट का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन कमलजीत सिंह (22) निवासी गांव पंडोरी, नकोदर (जालंधर) ने बताया कि वह साथी पत्रकार गुरप्रीत सिंह उप्पल निवासी गांव वीर, नकोदर के साथ निजी कार्य से सुभानपुर गए थे। वे रास्ते में नहर में गिरी कार की फोटो खींचने लगे तो एसएचओ सुभानपुर सुखपाल सिंह ने गुरप्रीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसका मोबाइल भी छीन लिया तथा बाइक पर थाने ले गए। जब उन्होंने एसएचओ से कारण पूछा तो उसने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने इस संबंधी एसपी हैड क्वार्टर को भी शिकायत कर दी है।

हाईवे पर जाम के कारण परेशान लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया।

कार को बेईं से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई, लेकिन वह भी पलट गई। इसके बाद दूसरी क्रेन मंगवाकर पलटी क्रेन और पानी में गिरी कार को बाहर निकाला गया। इस दौरान दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। -भास्कर

खबरें और भी हैं...