गुरुद्वारा साहिब जा रहे पांच लोगों को ट्रक ने मारी थी टक्कर
खीरांवालीगांवके नजदीक सोमवार सुबह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे पांच लोगों को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिससे सभी की मौत हो गई। यह खुलासा घटनास्थल के नजदीक पैट्रोल पम्प पर लगे सीसी फुटेज से हुआ। डीएसपी प्यारा सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल ट्रक को ट्रेस करने में पुलिस जुट गई है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. तारा सिंह ने भी हादसा होने की ही पुष्टि की है।
गौरतलब है कि गांव खीरांवाली के नजदीक सोमवार तड़के चार बजे कुलविंदर कौर प|ी जोगिंदर सिंह, उसकी जेठानी हरजिंदर कौर प|ी पाल सिंह, उसका बेटा बलविंदर सिंह पुत्र पाल सिंह, पड़ोसन कुलवंत कौर प|ी सुखजीत सिंह नरिंदर कौर प|ी परमजीत सिंह सभी निवासी गांव खीरांवाली (चक्क गोपीपुर) गांव में स्थित गुरुद्वारा बाबा हस्थना साहिब में माथा टेकने के लिए मुख्य रोड के साथ कच्चे रास्ते से जा रहे थे। अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई थी और वाहन चालक फरार हो गया था। सोमवार को मृतकों के परिजनों इंदर सिंह अन्य ने पांचों की संदेहास्पद मौत को देख हत्या की आशंका जताई थी।
गमगीन माहौल में एकसाथ जलीं दो लाशें
हादसेमें मारी गईं दो महिलाओं नरिंदर कौर कुलवंत कौर का अंतिम संस्कार मंगलवार को गांव के ही श्मशानघाट में कर दिया गया। आसपास के गांवों के लोग भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं अन्य दो महिलाओं हरजिंदर कौर कुलविंदर कौर तथा हरजिंदर कौर के बेटे बलविंदर सिंह के शवों को शव ग्रह में रखा गया है, जिनका अंतिम संस्कार बलविंदर सिंह के पिता पाल सिंह के विदेश से आने के बाद किया जाएगा।
सुबह 4:43:10 बजे टक्कर मार निकल गया ट्रक
सुल्तानपुरलोधी डीएसपी प्यारा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर पांच लोग पैदल जा रहे हैं। उनमें से एक के हाथ में टॉर्च है। 60-70 मीटर आगे जाने पर 4 बजकर 44 मिनट 10 सेकंड पर एक ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। ट्रक को ट्रेस करने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में जाएगा।