15 ग्राम हेराइन और 100 नशे की गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार
कपूरथला | कपूरथलाके थाना कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को गांव बूटा में तीन अलग-अलग जगह पर नाके लगा 3 दोषियों से अलग-अलग मामले में 15 ग्राम हेरोइन और 100 नशे की गोलियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पहले मामले में थाना पुलिस अिधकारी ने गांव बूटा में नाका लगा गुरप्रीत सिंह से 5 ग्राम हेरोइन और 50 नशे की गोलियां बरामद कीं। वहीं, दूसरे मामले में आईए हरप्रसाद ने नाके के दौरान जसपाल सिंह निवासी बूटा को 5 ग्राम हेरोइन और 50 नशे की गोलियां के साथ काबू किया है। इसी प्रकार तीसरे मामले में गांव बूटा में ही लगाए नाके के दौरान थाना कोतवाली पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने आरोपी बलैत सिंह से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों दोषियों पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।