समय पर पेंशन देने के विरोध में निकाली रोष रैली
पीआरटीसीकी पेंशनर एसोसिएशन ने प्रदेश कमेटी के आह्वान पर डिपो के सामने प्रधान सतीश कुमार और चेयरमैन गुरमीत सिंह की अगुवाई में रोष रैली निकाली। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। रैली के दौरान प्रवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी उनको समय पर पेंशन नहीं मिल रही। पीआरटीसी के एमडी का चार्ज एसडीएम पटियाला के पास होने के कारण वह भी पूरा समय नहीं दे पा रहे, जिससे नवंबर और दिसंबर महीने की पेंशन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी को सही ढंग से चलाने के लिए एमडी की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि मुलाजिमों की पेंडिंग पेंशन की अदायगी तुरंत की जाए। इस अवसर पर तरसेम सिंह, राम सिंह, विजय कुमार, सुच्चा सिंह, सलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, सरदूल सिंह, जरनैल सिंह, यशपाल, अनिल सूद आदि सहित क्षेत्र के कई लोग भी उपस्थित थे।