पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें

खाद विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, डीसी को सौंपा ज्ञापन

भास्करसंवाददाता | कपूरथला

जिलाफर्टिलाइजर एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने मंगलवार को सभी दुकानें बंद रखीं और सरार के खिलार नारेबाजी की। वे राज्य सरकार की ओर से हाल ही में जारी बीएससी डिग्री नियम लागू करने का विरोध जता रहे थे। एसोसिएशन ने डीसी जसकिरण सिंह को मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से खाद खेती दवा विक्रेताओं के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होने का नियम बना दिया गया है। इसके तहत पुराने दुकानदारों को लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने में बेहद समस्या का सामना करना पड़ेगा। डीसी को मांगपत्र सौंपने के उपरांत एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओपी बहल ने कहा कि बीते 35 वर्ष से दुकानदार बिना डिग्री के कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में नए कानून के दायरे में पुराने दुकानदारों को लाना न्याय संगत नहीं है। खाद खेती दवा के दुकानदारों ने करोड़ों रुपए व्यापार में लगा रखा है। इस स्थिति में बीएससी डिग्री कानून राज्य सरकार वापिस नहीं लेती तो वर्षों पुराना व्यापार स्थायी तौर पर खत्म हो जाएगा। आर्थिक दृष्टि से होने वाला नुकसान दुकानदारों के लिए सहन करना बेहद कठिन है। इसलिए राज्य के सभी खाद दवा विक्रेताओं के भविष्य परिवार को बचाने के लिए राज्य सरकार को बीएससी डिग्री कानून को हर हालत में वापिस लेना चाहिए।

कचहरी परिसर में जिला फर्टिलाइजर एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के सदस्यों ने नारेबाजी की। (दाएं) बाद में उन्होंने डीसी जसकिरण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

रोष प्रदर्शन में रमेश गुप्ता, सोम गुप्ता, शशि बहल, अश्वनी कौड़ा, पवन कुमार पम्मी, हरीश पासी, करण कौड़ा, कमल, भारत भूषण, रम्मी गुप्ता, अरूण कुमार, विवेक भूषण, बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, जरनैल कांजली, मनोहर लाल पाठक, संदीप भारद्वाज, गौरव गोयल, लक्की, प्रदीप कुमार, सुखमिंदर सिंह के अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...