पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैशलैस हेल्थ स्कीम कर्मियों के साथ धोखा: सतपाल

कैशलैस हेल्थ स्कीम कर्मियों के साथ धोखा: सतपाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|दि क्लासफोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय माल रोड में जिला अध्यक्ष जसविंदरपाल के नेतृत्व में हुई। इसमें सरकारी, अर्द्ध सरकारी और दिहाड़ीदार कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक में यूनियन महासचिव सतपाल वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों पेंशनरों के लिए जो कैशलैस हेल्थ केयर स्कीम शुरू की गई है, वह कर्मचारियों पेंशनरों के साथ धोखा है। क्योंकि इलाज के लिए सरकार की ओर से अस्पतालों को जो रेट बताए गए हैं, वह बहुत कम हैं जबकि अस्पतालों की ओर से मरीज को उस रेट से अधिक राशि जमा करवाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के इलाज के लिए अच्छे अस्पताल अलाट किए जाएं और सारा खर्च सरकार वहन करें। इस अवसर पर रूढ़ सिंह, हरमेल सिंह ढिल्लों, किशोरी लाल, सलविंदर कुमार, सुखपाल सिंह, बलविंदर बीबड़ी, सरवण सिंह, पवन कुमार, प्रेम लाल, जसपाल सिंह अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...