डिप्स में कक्षा स्तर पर स्पैल-बी प्रतियोगिता आयोजित
बच्चोंकेसर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध डिप्स कपूरथला में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रोंं में कक्षा स्तर पर स्पैल-बी प्रतियोगिता प्रिंसिपल राधा गक्खड़ की अध्यक्षता में करवाई गई।
यह प्रतियोगिता कई चरणों में करवाई गई। प्रत्येक कक्षा को कुछ शब्द ठीक-ठीक लिखने के लिए दिए गए। दस-दस छात्रोंं का चुनाव कर उन्हें कुछ शब्द बोलने के लिए दिए गए। तीसरे चरण में तीन-तीन छात्रों में प्रतियोगिता करवाई गई तथा प्रथम स्थान पर रहे छात्रो का चयन किया गया।
इस मौके विजेता छात्रो को बधाई देते हुए प्रिंसीपल राधा गक्खड़ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों का मानसिक विकास होता है वहीं बच्चों का दिमाग भी तेज होता है। उन्होंने सभी अध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह बच्चों को हर प्रतियोगिता के लिए तैयार करते रहे।
इस प्रतियोगिता में प्रथम में से सरगुण कौर प्रथम बी में से गुरजाप कौर, द्वितीय में से अर्पिता तथा द्वितीय बी में से गुरनूर कौर, तीसरी में से मनमीत सिंह, तीसरी बी में से मंथन सेठ, चौथी में से सिमरन, चौथी बी में से दीया वालिया तथा पांचवीं में से जतिन शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके स्कूल स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।
डिप्स में कक्षा स्तर पर स्पैल बी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी