पास्टर का सिर मुंडवा घुमाने के मामले में भड़का ईसाई समुदाय
यूपीकेउरईयां जिले में पास्टर पर धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाकर शरारती तत्वों की ओर से उनका सिर मुंडवाकर क्षेत्र में घुमाए जाने के मामले में समूह ईसाई भाईचारा भड़क उठा है।
इसी विरोध में क्रिश्चियन वेलफेयर एसोसिएशन, पास्टर एसोसिएशन, क्रिश्चियन यूथ विंग, पंजाब क्रिश्चियन यूथ फैलोशिप, यूनाइटेड क्रिश्चियन मूवमेंट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शालीमार बाग में विशेष बैठक के बाद शहर में एक रोष मार्च निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र एसडीएम सतवंत सिंह को दिया।
सभी पास्टरों ने इस घटना की निंदा करते हुए केंद्र और यूपी सरकार से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उरईयां जिले के पास्टर अवधेश कुमार पर दर्ज किए जूठे केस को रद्द करने की मांग की। क्रिश्चियन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विलियम बिट्टू लक्खन कलां ने सभी पास्टरों, यूथ विंग के नेताओं के एकजुट होने पर खुशी जताई। वहीं यूनाइटेड क्रिश्चियन मूवमेंट के महासचिव अश्वनी भट्टी ने सभी पास्टरों से अपील की कि अपने-अपने चर्चों में नौजवानों को यूथ विंगों में शामिल किया जाए ताकि चर्चों की मुश्किलों को हल करने के लिए नौजवान आगे सकें।
इस अवसर पर बिशप एमएस थापर, मुंशी मसीह, नवाज भट्टी, केएन मैथ्यू, जरनैल सिंह, मानकराज, नरिंदर वर्मा फत्तूढींगा, सलीम मसीह, परमजीत, बरना बास, प्यारा लाल, विक्टर जोन, ऐरिक ढिलवां, लूका करतारपुर, मंगा मसीह ब्यास, कुलविंदर रिंकू ब्यास, जरनैल सिंह (सभी पास्टर), फादर गुरमेज ब्याज, सीएनआई चर्च के बरकत मसीह एलडर, दि ओपन डोर खर्च खोजेवाल अध्यक्ष संधा वालिया, क्रिश्चियन यूथ विंग के शहरी अध्यक्ष जोयल मसीह जौली, उपाध्यक्ष बलविंदर, जलाल मसीह लक्खन कलां, कुलदीप सहोता, संदीप सहोता, हैप्पी ढोली, प्रिंस, गोपी, वरिंदर, आकाश, रोबिन हमीरा, सन्नी लक्खन कलां, विक्की, राज कुमार राजू मुश्कवेद, साबी मुश्कवेद, पवन कुमार, डा. सुरिंदर, सुखदेव पहाड़ीपुर, राकेश गोलू, लक्की, कुलविंदर, अमन, सचिन, विजय कुमार, गगन, राजेश, मरकस चक्कबामू, आकाश, नरेश कुमार, बलविंदर बिट्टू, बलविंदर मंगा रोडा, जसवंत राय, बंटी, हनी, जग्गा, जोन मसीह डोगरांवाल, सैमुअल,जैरी, दीपा,पंजाब क्रिश्चियन यूथ फैलोशिप महिला विंग की अध्यक्ष सिस्टम मनजीत कौर सिद्धू, रानी, बाला, आशा, रीटा, सुनीता, सीमा के अलावा भारी संख्या में मसीही भाईचारे के लोग मौजूद थे।
माननीय राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सतवंत सिंह को ज्ञापन देते हुए मसीही भाईचारे के लोग।
मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमले: सर्बजीत
पंजाबक्रिश्चियन यूथ फैलोशिप के प्रदेश अध्यक्ष सर्बजीत राज ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से केंद्र में मोदी नीत एनडीए की सरकार बनी है तब से अल्पसंख्यकों पर सांप्रदायिक संगठनों के हमले तेज हुए हैं। इससे मसीही भाईचारा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने रोष-मार्च में शामिल होने के लिए सभी पास्टरों और मसीही लोगों का आभार व्यक्त किया।