शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह नौजवान सभा की बैठक
शहीद-ए-आजमसरदारभगत सिंह नौजवान सभा की बैठक धर्म सभा कपूरथला में आयोजित की गई। बैठक में चेयरमैन देव भंडाल ने शहीद भगत सिंह जी की जीवनी के बारे में रोशनी डालते हुए नौजवानों को उनकी राष्ट्रीय वादी सोच पर चलने के लिए प्रेरित किया और नौजवानों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
बैठक के दौरान नगर कौंसिल के उप प्रधान हरदयाल सिंह झीता, एमसी चेतन सूरी, मीडिया इंचार्ज जगदीश शर्मा, अशोक माहला, जसबीर सिंह पड्डा, दिनेश आनंद, सुशील भल्ला की उपस्थिति में शहीद आजम सरदार भगत सिंह नौजवान सभा की 11 सदस्यता टीम का गठन किया गया। इस नए गठित टीम का देव भंडाल को चेयरमैन, मनजिंदर साही को उप चेयरमैन, विशाल सोधी को उप चेयरमैन, अमर संधू को प्रधान, महासचिव लाभ सिंह, वाइस प्रधान सनी, वाइस प्रधान अवनीश, वाइस प्रधान रणजीत सिंह, वाइस प्रधान बबलू, सचिव रवि, सचिव मन्ना को चुना गया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कपिल, हनी, जिम्मी गुलाटी, यादविंदर पासी अन्य उपस्थित थे।