पीर शाबदीन की दरगाह पर वार्षिक मेला 14 को
कपूरथला | गांवभदास में पीर बाबा शाबदीन की दरगाह पर वार्षिक मेला 14 फरवरी को करवाया जा रहा है। मुख्य सेवादार वीरू ने बताया कि 1 बजे बाबा अब्दुल अजीज द्वारा चादर चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इस के बाद सांय 5 बजे पंजाबी लोग गायक जान हीर दर्शकों को मनोरंजन करेंगे नकलें और कव्वालियां होंगी।