स्लम एरिया मच्छर कालोनी में पुलिस ने चेकिंग की
शहरमें बीते दिनों हुई चोरियों छीना झपटी की वारदातों के कारण पुलिस टीम ने बुधवार को सारा दिन कमांडो डॉग स्क्वायड की मदद से स्लम एरिया चेकिंग अभियान चलाया। क्यूआरटी टीम, पीसीआर टीम, कमांडो फोर्स और डॉग स्क्वायड के 52 जवानों ने स्लम एरिया की मच्छर कालोनी के हर झुगगी की तलाशी ली।
बीते कुछ समय से शहर में आपराधिक मामलों में इजाफा हुआ है। इन घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पीसीआर ट्रैफिक प्रभारी ने स्लम एरिया में चैकिंग अभियान चलाया। बुधवार को स्लम एरिया की मच्छर कालोनी में सुबह 52 जवानों की टीम डाग स्क्वायड के साथ पहुंच गई। उन्होंने हर झुगगी की तलाशी ली। यहां रहने वाले लोगों के शिनाख्ती कार्ड भी चैक किए। स्लम एरिया में कुछ लाेग स्क्रैप आदि का काम भी करते हैं। उनके द्वारा खरीदे गए स्क्रैप के सामान को भी खंगाला गया। लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु आदि नहीं मिली है।
आपराधिकतत्व लेते हैं पनाह : जंग बहादुर शर्मा
पीसीआर ट्रैफिकप्रभारी जंग बहादुर शर्मा ने कहा अधिकतर आपराधिक तत्व पनाह लेने के लिए स्लम कालोनियों का सहारा लेते है। इसलिए यहां चैकिंग अभियान चलाया गया है।
चेकिंग दौरान डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई। -भास्कर