पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसाग्रस्त ट्रक में मिले 19 गोवंश

हादसाग्रस्त ट्रक में मिले 19 गोवंश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर-अमृतसरराष्ट्रीयराज मार्ग पर गांव डोगरांवाल के पास देर रात एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। सुबह इलाके के लोगों ने तिरपाल से ढंके ट्रक में हिलजुल देखी तो तिरपाल हटाकर देखा। ट्रक में 19 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। उन्होंने तुरंत थाना सुभानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गोवंश को बाहर निकाला। ट्रक चालक मौके से फरार था।

विपन लाडी ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब गांव डोगरांवाल के बाबा गुरदेव सिंह प्रधान यूनियन जगतजीत इंड. हमीरा ने ड्यूटी पर जाते समय पुल के ऊपर हादसा ग्रस्त ट्रक देखा। ट्रक तिरपाल से पूरी तरह ढंका हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसमें सीमेंट लदा हो, लेकिन तिरपाल में हिलजुल होने पर उन्हें आशंका हुई। उन्होंने लोगों को बुला लिया। तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक में गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना सुभानपुर को सूचना दी। कुछ समय पश्चात एएसआई मनजीत सिंह हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह साथियों सहित मौके पर पहुंचे। डोगरांवाल, हमीरा, मुरार, दयालपुर अन्य गांवों के लोगों ने गाय बैल, जो रस्सों से जकड़े हुए थे, को ट्रक में से निकाला। गोवंश की इतनी दुर्दशा थी कि वे खड़े नहीं हो पा रहे थे। एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक फरार है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

भारतीय गऊ संवर्धन समिति के प्रधान संजीव बजाज करतारपुर गउशाला के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश साथियों सहित मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन गौवंशों को कपूरथला करतारपुर की गऊशालाओं में भेजा जाएगा। इस मौके पर सरूप सिंह शादीपुर,सर्बजीत सिंह, जगजीत सिंह वालिया, स्वर्ण सिंह डोगरांवाल, जतिंदर कुमार, परमजीत कालिया, बाज सिंह, धर्मपाल, सखविंदर सिंह गिल्ल, मोहन लाल लवली, दलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

ट्रक में गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कुछ तो चलने के लायक भी नहीं थे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...