पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा नशा नहीं स्पोर्ट्स में रुचि लें : संदल

युवा नशा नहीं स्पोर्ट्स में रुचि लें : संदल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सभीसांझ केंद्रों (सीपीआरसी) द्वारा जिले के युनिट पुलिस अधिकारी कम एसपी पुष्कर संदल के नेतृत्व में नशा मुक्ति मुहिम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांझ कला मंच द्वारा सुलगती दास्तान के अंतर्गत बहुत ही प्रभावशाली नाटक का मंचन किया।

मुख्यातिथि एसपी पुष्कर संदल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के प्रचलन को छोड़ भविष्य को खुशहाल बनाने के लिए स्पोर्ट्स में अपनी रुचि बढ़ानी चाहिए। पुलिस सांझ केंद्र डडविंडी प्रभारी हुस्न लाल भट्टी, ट्रैफिक पुलिस ऐजुकेशन सैल इंचार्ज कुलविंदर सिंह, थाना सिटी एसएचओ नरेन्द्र सिंह औजला ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उपरांत नन्हे हार्दिक गुप्ता चैतन्य अग्रवाल ने धार्मिक भजन की प्रस्तुति दी। यहां प्रिं. सतपाल कौर, सुखविन्दर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह, कैपिटल बैंक मुख्य प्रबंधक गीतू शर्मा, सहायक प्रबंधक राजन गुप्ता, बीएन गुप्ता टीचर तरसेम कुमार शास्त्री ने स्कूल में 10वीं कक्षा की टॉपर छात्रा रजनी 12वीं की छात्रा शहनाज को सम्मानित किया सीपीआरसी के जिला सचिव बीएन गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। यहां प्रो. तरसेम लाल शास्त्री, वरिष्ठ अध्यापक कुलदीप के अलावा स्टाफ छात्राएं शामिल थी।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में सीपीआरसी के कार्यक्रम में नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। (ऊपर) कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। -भास्कर

खबरें और भी हैं...