काली बेईं में गंदा पानी डालना बंद करें : डीसी
पवित्रकालीबेईं की सुंदरता पवित्रता बहाल रखने के लिए डिप्टी कमिश्नर जसकिरण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक विशेष बैठक स्थानीय योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में बेईंं की पवित्रता बहाल करने की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान डीसी जसकिरण सिंह ने पीएसपीसीएल के एसई कपूरथला को सिंचाई स्कीम के लिए ट्यूबवैलों के कनेक्शन जल्द से जल्द जारी करने के लिए हिदायत की। पीएसपीसीएल के एसई ने बताया कि इन ट्यूबवैल कनेक्शनों के डिमांड नोटिस 15 फरवरी तक जारी करने के साथ साथ 15 दिनों में कनेक्शन दे दिए जाएंगे। जसकिरण सिंह ने बताया कि पवित्र बेई में विभिन्न गांवों के पड़ रहे गंदे पानी को रोकने के लिए गांव के छप्पड़ों पर मोटरें लगाने का कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को हिदायत की है कि पवित्र काली बेईं में गंदा पानी किसी भी रूप में नहीं पड़ना चाहिए। इस बैठक में शामिल पर्यावरण प्रेम संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि उन गांवों में पहल के आधार पर मोटरें लगाई जाए,जहां छप्पड़ खोद कर पानी खेती में प्रयोग किए जाने के लिए पाइप लाइन डाल दी गई है।
इस अवसर पर एडीसी जनरल दीप्ति उप्पल, एडीसी विकास सर्बजीत सिंह वालिया, संत सुखजीत सिंह सीचेवाल, पंचायती राज एक्सीयन परमजीत सिंह, डीडीपीओ बलराज सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड जालंधर एसई के अलावा पवित्र बेईं के प्रोजेक्ट से संबंधित जिले के अन्य अधिकारीगण शामिल थे।
डीसी ने कहा पवित्र बेईं में विभिन्न गांवों के पड़ रहे गंदे पानी को रोकने के लिए गांव के छप्पड़ों पर मोटरें लगाने का कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा। - भास्कर
काली बेईं की सुंदरता पवित्रता बहाल रखने के डीसी ने की बैठक