- Hindi News
- बार एसोसिएशन सुल्तानपुर लोधी के वकीलों ने रखा कामकाज ठप्प
बार एसोसिएशन सुल्तानपुर लोधी के वकीलों ने रखा कामकाज ठप्प
भास्कर न्यूज| सुल्तानपुर लोधी
बारएसोसिएशन सुल्तानपुर लोधी की ओर से कपूरथला के एक वकील के साथ धक्केशाही न्याय मिलने के रोष सवरुप बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रजिन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में हड़ताल की गई मुकम्मल तौर पर कामकाज ठप्प रखा गया।
इस मौके प्रधान रजिन्द्र सिंह राणा ने बताया कि पंजाब बार एसोसिएशन के आहवान हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने मांग की कि विरोधी पक्ष पर किया गया केस भी गल्त किया गया है। उन्होंने मांग की कि पीडित एडवोकेट को न्याय दिला कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मौके एडवोकेट केहर सिंह, तारा चंद उप्पल, विजय कुमार, कर्मजीत सिंह, दलबीर सिंह, भूपिन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, शिंगारा सिंह, जरनैल सिंह, बलविन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
बार एसोिसएशन सुल्तानपुर लोधी में अध्यक्ष एडवाेकेट रािजंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में हड़ताल पर बैठे समूह वकील।