पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर 18 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

वार्ड नंबर 18 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| वार्डनंबर 18 में स्थित पीर बाबा धोनशो शाह वली जी से गुरुद्वारा बाबा ठाकर सिंह तक 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण का कार्य जिला योजना विकास बोर्ड के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने शुरु करवाया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन मक्कड़ ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक महत्ता को मुख्य रखते हुए शहर के चंहुमुखी विकास के लिए पिछले तीन वर्षों दौरान लगभग 115 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्चा की जा चुकी है और इस शहर के वह मोहल्ले जिनमें सीवरेज और पानी की सुविधा नहीं थी उन मोहल्लों में यह सुविधा मुहैया करवा दी गई है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसल परमजीत सिंह, सहकारी बैंक निर्देशक अजय बबला, जगतार सिंह झीता, वरियाम सिंह कपूर, अकाशदीप सिंह कपूर, संता सिंह, कर्म सिंह, बलबीर सिंह, केवल सिंह, मलकीत सिंह, सोहन सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, बिकर सिंह, सुखदेव सिंह, सुरिंदर छिंदा, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।